फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सीवर और पानी से परेशान लोगों ने निगम मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

Mon, 29 Jul 2024 10:52 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- टूटी सड़क, पानी और बिजली की समस्या जूझ रहे लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सीवर और पानी की समस्या से जूझ रहे सैनिक कॉलोनी और संजय कॉलोनी के लोगों ने नगर निगम मुख्यालय पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोप लगाया कि कॉलोनी में पिछले छह माह से पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। इसके अलावा कॉलोनी की सड़कें टूटी हैं और उन पर सीवर का गंदा पानी भरा है। इस संबंध में लोग कई बार नगर निगम अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

सैनिक कॉलोनी के लोग कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय प्रताप के साथ निगम मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने निगम अधिकारियों के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए कहा कि नगर निगम अधिकारी न तो मौके पर जाकर समस्याओं को देखते है और न ही समस्याओं का समाधान करते हैं। ऐसे में लोग मजबूरन सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करते हैं। सैनिक कॉलोनी के निवासी पानी, सड़क और बिजली की किल्लत से जूझ रहे है। इससे गुस्साए लोगों ने घरों पर बैनर लगाकर जनप्रतिनिधियों से सवाल भी पूछे हैं। वहीं, संजय कॉलोनी से आई अनिल कुमार, संगीता और सुदेश ने बताया कि कॉलोनी में सड़को पर सीवर का पानी भरा है। घरों में पानी सप्लाई पिछले छह महीने से बंद है। लोग निगम मुख्यालय पर निगमायुक्त से शिकायत करने पहुंचते है तो वह कभी कार्यालय में उपस्थित नहीं रहती है। ऐसे में लोग समस्या के समाधान के लिए किस विभाग के पास जाएं।
विज्ञापन

इन दिनों कॉलोनी के लोग पानी के लिए तरस गए है। हर रोज रोड जाम करके विरोध प्रदर्शन कर रहे है लेकिन जिला उपायुक्त और निगमायुक्त कोई संज्ञान नहीं ले रहे है। ऐसे में अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे है।
विज्ञापन

वर्जन
सैनिक कॉलोनी और संजय कॉलोनी के लोग अपनी समस्याओं को लेकर नगर निगम मुख्यालय पहुंचे थे। उन्होंने पानी की किल्लत के बारे में अवगत कराया है। समस्या का पता लगाने के लिए जेई को मौके पर भेजा गया है। इलाके में जल्द ही पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
- ओमबीर सिंह, अधीक्षण अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें