फरीदाबाद। लगातार तीसरे दिन भी प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना रहा। मंगलवार की तुलना में बुधवार को प्रदूषण का आंकड़ा थोड़ा कम हुआ है। रविवार को हुई बारिश व लगातार चल रही हल्की हवा की वजह से फरीदाबाद का एयर क्वालिटी इंडेक्स 172 दर्ज किया गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।
पिछले तीन दिनों से फरीदाबाद का एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 से नीचे बना हुआ है। यह शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी की गई सूची के अनुसार, फरीदाबाद का एयर क्वालिटी इंडेक्स 172 दर्ज किया गया। मंगलवार को भी इतना ही रहा था। वहीं, शहर के अलग-अलग क्षेत्रों की बात की जाए तो सेक्टर-16 में प्रदूषण खराब श्रेणी में पहुंच गया है। बुधवार को यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक 240 दर्ज किया गया।
इसके अलावा सेक्टर-11 क्षेत्र में 142, सेक्टर 30 क्षेत्र में 165 और एनआईटी क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स 140 दर्ज किया गया। बल्लभगढ़ क्षेत्र का एयर क्वालिटी इंडेक्स 114 दर्ज किा गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि दिन के समय तेज धूप निकलने व हल्की हवा चलते रहने से वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। आगामी दिनों में प्रदूषण का स्तर कम रहने की उम्मीद है।