फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गर्मी और उमस से लोग रहे बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। शहरवासियों को गर्मी के चलते काफी परेशान होना पड़ रहा है। रविवार रात चली ठंडी हवाओं के कारण मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहा और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। सोमवार सुबह भी हल्की धूप निकलने के कारण लोगों को अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ उमस बढ़ने से लोगों का हाल बेहाल हो गया।


मौसम विभाग की ओर से सोमवार को बारिश की संभावना जताई गई थी, लेकिन पूरे दिन बारिश नहीं हुई। इससे उमस और गर्मी का असर बना रहा। बाजारों, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को पसीने और चिपचिपी गर्मी से जूझना पड़ा। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही भी कम दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वातावरण में नमी बढ़ने के कारण उमस बनी हुई है। हालांकि आगामी दिनों में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। लोगों को गर्मी और उमस से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पीने और धूप में निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें