फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गहरे नाले में पहले ट्रैक्टर और फिर जेसीबी गिरी

विज्ञापन
एसी नगर में नाले की सफाई को लेकर रास्ता बनाने के लिए मलबा लेकर पहुंचा ट्रेक्टर भी नाले में गिरा
विज्ञापन
मानसून से पहले सफाई कार्य के दौरान सामने आई सुरक्षा व्यवस्था की कमी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एसी नगर में मानसून से पहले नाले की सफाई के दौरान नगर निगम की एक जेसीबी गहरे नाले में धंस गई। इससे एक दिन पहले रविवार को इसी नाले में एक ट्रैक्टर गिर गया था, जिसे जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया था। सोमवार को जेसीबी के नाले में गिरने के बाद उसे निकालने के लिए दो और जेसीबी मंगानी पड़ीं।

स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार को नगर निगम का ट्रैक्टर नाले के किनारे रास्ता बनाने के लिए मलबा डालने पहुंचा था। इसी दौरान ट्रैक्टर नाले में गिर गया। बाद में जेसीबी की सहायता से उसे बाहर निकाला गया। इसके अगले ही दिन सोमवार को नगर निगम की टीम नाले की सफाई में जुटी थी। सफाई के दौरान कच्चे और संकरे रास्ते पर चल रही जेसीबी अचानक असंतुलित होकर नाले में धंस गई।
विज्ञापन


जेसीबी को बाहर निकालने के लिए मौके पर दो अन्य जेसीबी बुलाई गईं। काफी मशक्कत के बाद नाले में धंसी मशीन को बाहर निकाला जा सका। घटना के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जमा रही और लोग पूरे घटनाक्रम को देखते रहे।
नाले के किनारों पर नहीं हैं बाउंड्री वॉल

स्थानीय निवासियों का कहना है कि एसी नगर का यह नाला काफी गहरा है और इसके दोनों ओर घनी आबादी बसी हुई है। इसके बावजूद नाले के किनारों पर कहीं भी बाउंड्री वॉल या सुरक्षा रेलिंग नहीं बनाई गई है। लोगों का कहना है कि नाले के साथ पक्का रास्ता भी नहीं है। सफाई कार्य के लिए मशीनों को कच्चे और बेहद संकरे मार्ग से गुजरना पड़ता है, जिसके कारण लगातार हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन


निवासियों ने बताया कि नाला लंबे समय से गंदगी से भरा रहता है और मानसून से पहले इसकी सफाई की जा रही है। लोगों ने मांग की है कि नाले की सफाई के साथ-साथ सुरक्षा के स्थायी इंतजाम किए जाएं, बाउंड्री वॉल बनाई जाए और पक्का रास्ता तैयार किया जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो।

एसी नगर में नाले की सफाई को लेकर रास्ता बनाने के लिए मलबा लेकर पहुंचा ट्रेक्टर भी नाले में गिरा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें