फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण कराने पहुंचे लोग पुलिस से भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को टीकाकरण के 25 सत्र आयोजित किए। इस दौरान 5084 लोगों को टीका लगाया गया। इस दौरान बीके सिविल अस्पताल में टीकाकरण कराने आए पहले आपस में उलझे और फिर पुलिस से भिड़ गए।
विज्ञापन

4964 ने पहली और 120 ने दूसरी डोज लगवाई। इस दौरान 18 से 45 वर्ष आयुव वर्ग के 4268 लोगों ने पहली और पांच ने दूसरी डोज लगवाई। 45 से 60 वर्ष के बीच के 624 ने पहली और 61 ने दूसरी खुराक ली। वहीं 60 से अधिक आयुवर्ग में 72 ने पहला और 46 ने दूसरा टीका लगवाया। इस दौरान टीकाकरण के लिए बीके सिविल अस्पताल में पहुंचे लोग आपस में भिड़ गए। पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप किया। हालांकि भारी गुस्से के कारण लोग पुलिस कर्मियों से भी भिड़ गए। लोगों की पुलिस से ही तीखी नोंक झोंक हो गई। मौके पर मौजूद कुछ बुजुर्गों व अन्य लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें