फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अंगीठी और भट्ठी का सहारा ले रहे लोग

विज्ञापन
चाय बनाने के लिए अंगीठी का इस्तेमाल करता दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर के कई इलाकों में अब भी लोग रसोई गैस के बजाय अंगीठी और भट्ठी जैसे पारंपरिक संसाधनों का इस्तेमाल करते देखे जा रहे हैं। लोगोंं का कहना है कि गैस का मिलना तो कुछ आसान हुआ है, लेकिन बढ़ती कीमतों और अन्य कारणों से उन्हें कोयला और गैस एक समान ही लग रहे हैं। लोगों ने बताया कि आर्थिक रूप से उन्हें कोयले की भट्टी ज्यादा टिकाऊ लगती है।
विज्ञापन


वहीं रेहड़ी पटरी वालों का कहना है कि अब वह अंगीठी का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस स्थिति से साफ है कि भले ही गैस वितरण प्रणाली में थोड़ा सुधार हुआ हो, लेकिन महंगाई और पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता अब भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन

लोगों से बातचीत-
छोटा सिलिंडर भी महंगा पड़ रहा है। इस वजह से अभी अंगीठी का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। अंगीठी पर बनी चाय लोगों को अधिक पसंद आ रही है। - मुंशीराम
गैस से अधिक सुविधा मिल रही थी, लेकिन अब भट्टी की आदत पड़ गई है। एजेंसियों की लंबी लाइन में लगने की हिम्मत नहीं होती है।- अंगूरी देवी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें