फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ई-20 पेट्रोल के खिलाफ जुटे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने किया राज्य स्तरीय टाउन हॉल का आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ई-20 पेट्रोल के इस्तेमाल से वाहनों की माइलेज घटने और रखरखाव का खर्च बढ़ने की शिकायतों को लेकर आम आदमी पार्टी हरियाणा की ओर से रविवार को फरीदाबाद में राज्य स्तरीय टाउन हॉल का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेशभर से पहुंचे वाहन मालिकों, टैक्सी चालकों, ट्रांसपोर्टरों और ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़े लोगों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में वाहन चालकों ने कहा कि ई-20 पेट्रोल के बाद उनके वाहनों की खपत और खर्च दोनों बढ़े हैं।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद डॉ. सुशील गुप्ता रहे जबकि मंच संचालन जिला अध्यक्ष रविंद्र फौजदार ने किया। टाउन हॉल में वाहन मालिकों ने माइलेज में कमी, पेट्रोल की अधिक खपत और सर्विस एवं मेंटेनेंस पर बढ़ते खर्च को लेकर अपनी परेशानियां रखीं।
विज्ञापन

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार को जनता की गाड़ियों और जेब पर प्रयोग करना बंद करना चाहिए। वाहन मालिक माइलेज और बढ़ते खर्च की शिकायत कर रहे हैं तो सरकार को उनकी बात सुनकर स्पष्ट जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नरेश पांचाल, शैलेश चौधरी, राम सिंह, पूनिया सुनील यादव, मुन्ना खान, सत्यदेव चौधरी, रणधीर अत्री, बृजमोहन तंवर, वेद वीर, जैनेंद्र बिजनोरिया, अवकेश और राहुल डागर समेत सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें