फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मूलभूत सुविधाएं न मिलने पर लोगाें ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। तिगांव विधानसभा स्थित निखिल विहार में जर्जर रोड व नालियां ओवरफ्लो होने से परेशान लोगों ने स्थानीय विधायक व सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया है। मूलभूत सुविधा न मिलने से परेशान लोगों ने जन आक्रोश पद यात्रा निकालते हुए बताया कि पांच साल तक विधायक ने यहां कोई विकास कार्य नहीं करवाया और अब वोट मांगने आ रहे हैं। इस चुनाव में जनता ऐसे जनप्रतिनिधियों को सबक सिखाएगी।

निखिल विहार के नजदीक इस्माइलपुर रोड जर्जर हाल में है, जिससे निखिल विहार, जगमाल एन्क्लेव और अजय नगर के लोगों को आवागमन में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बंद पड़े नालों का गंदा पानी रोड पर भर जाता है। इस कारण दुपहिया वाहन चालक को यह गड्ढे दिख नहीं पाते और वह गिरकर चोटिल हो जाते हैं। निखिल विहार के साई मंदिर के पास तो समस्या और भी विकराल है। यहां पर काफी पानी भरा हुआ है। यहां के रहने वाले जितेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश आते देख लोग डरने लगते हैं, क्योंकि यहां पर पानी भर जाने के कारण कई दिनों तक लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। लोगों ने इस समस्या के बारे में कई बार शिकायत नगर निगम अधिकारी व जनप्रतिनिधियों से की, लेकिन कभी शिकायतों का समाधान नहीं किया गया। ऐसे में परेशान लोगों ने रविवार को आक्रोश पद यात्रा बजरंग चौक से गुरुद्वारे तक निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
इस बारे में नगर निगम के पास कोई जानकारी नहीं है, स्थानीय एसडीओ से इस संबंध में जानकारी लेकर समस्या का समाधान करवाया जाएगा। ओमबीर, अधीक्षण अभियंता- नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें