फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लावारिस कुत्तों से डरे हुए हैं सोसाइटी के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रिंसेस पार्क सोसाइटी में बच्ची पर किया था हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-86 स्थित प्रिंसेस पार्क सोसाइटी में लावारिस कुत्तों से लोग काफी डरे हुए हैं। सोसाइटी के अंदर कुत्तों के झुंड ने एक स्कूली बच्ची पर हमला कर दिया। इस हादसे के बाद लोग अपने बच्चों को अकेला नहीं छोड़ते हैं। वहीं बुजुर्ग अपने साथ लाठी लेकर चलते हैं।
विज्ञापन

सोसाइटी में चार हजार से अधिक लोग रहते है। यहां पार्क और पार्किंग में लावारिस कुत्ते खुलेआम घूमते रहते हैं। सोसाइटी में रहने वाली एक स्कूली बच्ची 28 जुलाई को स्कूल से घर का आ रही थी। तभी सोसाइटी के अंदर प्रवेश करने के बाद तीन कुत्तों ने उसके ऊपर अचानक हमला कर दिया। उस दौरान आस पास मौजूद रहने वाले लोगों ने बच्ची को बचा लिया। इस हादसे के बाद से लोगों में डर बैठा हुआ है कि कहीं उनके बच्चे भी इस तरह के हादसों का शिकार ना हो जाए। इस हादसे के बाद से परिजन अपने बच्चों के साथ जाते हैं ताकि वह बच्चों को बचा सकें। इसके अलावा बुजुर्ग अपने साथ लाठी रखते हैं ताकि वह भी अपनी सुरक्षा समय पड़ने पर कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें