फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बल्लभगढ़ क्षेत्र के लोगों को पेयजल की समस्या से मिलेगा छुटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ क्षेत्र में बसे सेक्टर 2, 64 और 65 के लोगों को गर्मी के दिनों में पेयजल की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। लोगों की सुविधा के लिए 36 लाख की लागत से चार नए ट्यूबवेल लगाने का शुभारंभ किया गया।
इस मौके पर विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। उसी को देखते हुए सेक्टर 2 में दो और सेक्टर 64 व 65 में एक-एक ट्यूबवेल लगाने के कार्य का शुभारंभ किया गया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से यह ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं। इनके लगने के बाद लोगों को भरपूर पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एसडीओ और जेई को हिदायत दी है कि यह कार्य जल्द कराया जाए और सेक्टरों की साफ सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त कराया जाए। उन्होंने कहा कि बिना चहारदीवारी के पार्कों की चहारदीवारी भी जल्द कराई जाएंगी। जल्द ही अन्य बड़े प्रोजेक्ट भी बल्लभगढ़ विधानसभा में शुरू किए जाने हैं साथ ही बल्लभगढ़ में बनकर तैयार हुए ऑडिटोरियम का भी लोकार्पण प्रदेश के मुख्यमंत्री करेंगे।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि बल्लभगढ़ में मोहना रोड पर एलिवेटेड पुल के निर्माण का कार्य तेज गति के साथ चल रहा है। इस अवसर पर स्वराज भाटी, देवदत्त शर्मा, पुष्पा शर्मा, सुषमा यादव, मास्टर जयप्रकाश, अमरसिंह, मनोज चौधरी, सचिन शर्मा, कुशलपाल सिंह राणा सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें