फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से दुष्कर्म पर भड़के लोगों ने पुलिस चौकी को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना के बाद गुस्साए लोगों ने बुधवार रात बल्लभगढ़ के मुख्य बाजार में प्रदर्शन किया। करीब 50 से 60 लोग आरोपी कपिल को फांसी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए अग्रसेन चौक पुलिस चौकी को घेरकर नारेबाजी की। इसके बाद लोग आरोपी की गली में गए और उसे फांसी देने की मांग करते हुए उसके घर के सामने प्रदर्शन किया। आरोपी के भाई ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन

भीमसेन कॉलोनी निवासी जतिन गांधी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके भाई कपिल गांधी को पुलिस ने बच्ची के साथ गलत काम करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इससे नाराज होकर करीब 50 लोग उनके घर पर आ धमके और तोड़फोड़ करते हुए आग लगाने का प्रयास किया। मामले की सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। आरोप है कि लोगों ने उनके घर में रखा कीमती सामान एसी, फ्रिज, शीशे और दरवाजे तोड़ दिए। इस दौरान वह परिवार सहित कमरे में बंद हो गए। जतिन ने लोगों पर उनके घर पर पथराव करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने दीपक, कृष्ण, पारस, मनीष भल्ला और अंकित भल्ला सहित करीब 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मासूम को न्याय दिलाने के लिए सर्व समाज निकिता न्याय मंच आगे आया
बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता तोमर हत्याकांड के बाद अस्तित्व में आया सर्व समाज निकिता न्याय मंच अब पांच साल की मासूम को न्याय दिलाने की मुहिम में आगे आ गया है। मंच के संयोजक वीरेंदर गौड़ ने बताया कि उन्हें बच्ची के साथ हुई घटना के बारे में पता लगा है। मंच के सदस्य जल्द ही पीड़ित परिवार से मिलेंगे। निकिता के पिता मूलचंद तोमर का कहना है कि उनकी बेटी को न्याय दिलाने के लिए पूरा समाज एकजुट हुआ था। अब इस मासूम के लिए वे आगे आएंगे। समाज के लोगों के खिलाफ मामले दर्ज करना बेहद अशोभनीय है। यही हाल रहा तो कोई किसी का साथ देने आगे नहीं आएगा। लोगों पर दर्ज हुए मामले रद्द होने चाहिए।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री से मिलेंगे लोग
बल्लभगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रेम खट्टर का कहना है कि लोगों के खिलाफ दर्ज हुए मामले को रद्द कराने के लिए शुक्रवार को व्यापारी व पीड़ित परिवार के लोग केबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी।
शराब के नशे में ढाई घंटे तक बच्ची को घुमाता रहा कपिल
बल्लभगढ़ (कैलाश गठवाल)। पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी कपिल को एसआईटी ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर ले रखा है। कपिल ने मासूम को रविवार रात करीब 11 बजे उसके घर से लिया था। इसके बाद वह करीब ढाई घंटे तक उसे सुनसान इलाकों में घुमाता रहा। वह शराब के नशे में धुत होकर बच्ची के साथ गलत हरकत करता रहा। रिमांड के दौरान आरोपी ने यह खुलासा किया है। एसआईटी का दावा है कि इस मामले में वह कोई ढील नहीं बरतना चाहती, इसलिए एक-एक तथ्य को जुटाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी की गाड़ी बरामद कर ली है। फोरेंसिक टीम से गाड़ी की जांच कराई गई है और सैंपल लिए गए हैं। आरोपी व मासूम के डीएनए सैंपल भी पुलिस ने लिए हैं। शुक्रवार को आरोपी का रिमांड खत्म हो रहा है। बच्ची के पिता ने बताया कि आरोपी से उनकी कोई ज्यादा गहरी दोस्ती नहीं थी। आरोपी फिलहाल पुरानी गाड़ियों की खरीद फरोख्त के कागजात बनवाने का काम करता है। इससे पहले वह मोबाइल की दुकान चलाता था। पीड़िता के पिता थोक विक्रेता हैं। इस कारण से उनकी आरोपी से थोड़ी बहुत जान पहचान थी। उन्होंने बताया कि आरोपी के पिता बच्ची के दादा के पास आते जाते रहते थे। दोनों के घर पास में होने के कारण ही घर तक आना जाना बन गया था। घटना की रात आरोपी ने कहा कि वह गाड़ी में बच्ची को घुमाने ले जा रहा है। काफी देर तक भी जब वह वापस नहीं आया तो उन्होंने आरोपी के मोबाइल पर फोन किया। आरोपी करीब ढाई घंटे तक उन्हें गुमराह करता रहा। वह कभी खुद को सेक्टर-15 में बता रहा था तो कभी बल्लभगढ़ बाजार में। देर रात करीब डेढ़ बजे वह बच्ची को घर छोड़कर गया। उस समय आरोपी के मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद बच्ची ने रोते हुए परिजनों को आपबीती बताई।
दस दिन में कोर्ट में सौंप दी जाएगी चार्जशीट
एसआईटी से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को सख्त व जल्द सजा दिलाने के लिए टीम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुबूत के लिए आरोपी की गाड़ी, कपड़े, वारदात के समय बच्ची के पहने हुए कपड़े सभी की फोरेंसिक जांच की जा रही है। आरोपी व बच्ची के डीएनए सैंपल लिए गए हैं। आरोपी के मोबाइल की लोकेशन, मेडिकल जांच सहित कई अहम सुबूत पुलिस ने जुटा लिए हैं। उम्मीद है कि एसआईटी इस मामले की चार्जशीट दस दिन के भीतर ही कोर्ट में सौंप देगी। शुक्रवार को आरोपी का रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
माता-पिता की इकलौती संतान है पीड़िता
पीड़िता बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी एक ही बेटी है। वह अभी सही से बात भी नहीं बता पाती और आरोपी ने उसके साथ ऐसा काम कर दिया। आरोपी कपिल तीन भाई और एक बहन हैं। वह पहले मोबाइल शॉप चलाता था और फिलहाल गाड़ी की खरीद फरोख्त का काम करता था। उसके दो भाई टैक्सी चलाते हैं, जबकि बहन अभी पढ़ाई कर रही है। आरोपी के पिता घर पर ही रहते हैं। बच्ची के पिता ने बताया कि घटना से बाद से उनकी बेटी सहमी हुई है और ठीक से बात भी नहीं कर रही है। वह उसके भविष्य को लेकर चिंतित हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें