फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर में गंदगी में उपचार कराने को मजबूर लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
- पड़ताल
विज्ञापन

चारों ओर फैली है गंदगी, केंद्र के अंदर बाहरी लोग अवैध तरीके से खड़े कर देते हैं वाहन
भारती दुबे

फरीदाबाद। केंद्र सरकार की ओर से चल रही आयुष्मान भारत योजना के तहत एसी नगर में शुरू किए गए आयुष्मान आरोग्य मंदिर में चारों ओर गंदगी फैली हुई है। इसके अलावा केंद्र का मुख्य द्वार ही टूटा हुआ है, जिससे बाहर के लोग अवैध तरीके से वाहन खड़े करके चले जाते हैं। वहीं केंद्र में पूरी दवाइयां भी उपलब्ध नहीं हैं।

डॉक्टरों की माने तो प्रतिदिन 50 मरीज यहां इलाज के लिए पहुंचते हैं। केंद्र में लगभग 16 टेस्ट किए जाते हैं। जिसमें सीबीसी, एचबी, ब्लड जांच व यूरीन जांच शामिल है। गंदगी में मरीज अपना उपचार कराने के लिए मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि यहां काफी समय से कूड़ा पड़ा हुआ है। जिसके कारण दुर्गंध भी आती है। वहीं आसपास कई मीट की दुकानों के कारण लोगों को काफी परेशानी होती है। इसको लेकर शिकायत भी की गई लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन


केंद्र में दवाइयों की कमी


वहीं केंद्र में दवाइयों की भी कमी है, मरीजों का कहना है कि कई बार एक ही दवाई मिलती है, जिससे बाकी की दवाइयां मेडिकल स्टोर से खरीदनी पड़ती हैं। कई बार एक भी दवाई नहीं मिलती। ऐसे में सबसे ज्यादा असर मरीजों की आर्थिक स्थिति पर पड़ रहा है। फार्मासिस्ट ने बताया कि केंद्र में केवल 117 दवाइयां ही उपलब्ध हैं, जबकि सरकार की ओर से उन्हें 150 से अधिक दवाइयां दी जाती हैं। फिलहाल कुछ दवाइयां नहीं आई हैं।
विज्ञापन





मरीजों से बातचीत

मैं ताकत की दवाई लेने आई थी, लेकिन नहीं मिली। इससे पहले भी मुझे दवाई नहीं मिली थी। - आशा बानू, एसी नगर



मैं जब भी यहां आती हूं दवाई खत्म ही होती है। जिससे मुझे बाहर मेडिकल स्टोर से दवाई खरीदनी पड़ती है। - पूनम, मरीज, बाटा

वर्जन



केंद्र के आसपास काफी गंदगी है, जिसे साफ कराने की जरूरत है। वहीं मुख्य द्वार भी टूटा हुआ है जिससे आसपास के लोग अपने वाहनों को अंदर खड़ा कर देते हैं। इसको लेकर नगर निगम में भी शिकायत की गई है। वहीं दवाइयों की आपूर्ति ऊपर से कम आ रही है। जल्द ही दवाइयों की समस्या भी खत्म हो जाएगी। - डॉ. दीपक चोपड़ा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें