फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भीषण गर्मी से लोग परेशान, बारिश की उम्मीद से राहत की आस

विज्ञापन
विज्ञापन
-मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में हो रही भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। लगातार बढ़ते तापमान और उमस भरे मौसम के कारण आमजन परेशान हैं। मंगलवार सुबह मौसम कुछ सुहावना नजर आया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जगी। हालांकि यह राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने बुधवार को भी अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। साथ ही आज भी शहर में बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यदि बारिश होती है तो लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब 10 बजे शहर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। वहीं, करीब 10:30 बजे तेज धूप निकल आई, जिससे एक बार फिर लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी और उमस बढ़ गई। बाजारों और सड़कों पर दोपहर के समय लोगों की आवाजाही कम नजर आई। गर्म हवाओं और तेज धूप के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें