फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तीन माह से सीवर ओवरफ्लो, दुर्गंध और जलभराव से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
- पर्वतीय कॉलोनी के निवासियों को सता रहा बीमारियों का खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पर्वतीय कॉलोनी में पिछले तीन महीने से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। हालात यह हैं कि सड़कों में गंदा पानी जमा होने से स्थानीय निवासियों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। इस समस्या के कारण क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय निवासी प्रकाश तनवर और धीरज का कहना है कि सीवर का गंदा पानी सड़कों पर बहने से पैदल चलना दूभर हो गया है। कई स्थानों पर जलभराव के कारण वाहन खड़े करने तक की जगह नहीं बची है। लोगों को अपने घरों तक पहुंचने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कत झेलनी पड़ रही है।


दुकानदार अमन यादव ने बताया कि सीवर के गंदे पानी और बदबू के कारण ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, जिससे दुकानदारी पर सीधा असर पड़ रहा है। दुकानों के सामने गंदगी और जलभराव के चलते कई ग्राहक खरीदारी करने के लिए नहीं पहुंचते हैं। निवासी कुलदीप का आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और विभाग को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। स्थायी समाधान के अभाव में लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सीवर व्यवस्था को जल्द दुरुस्त किया जाए। जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए और क्षेत्र में नियमित सफाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर इस तरह की कोई समस्या है तो उसका समाधान निकाला जाएगा। लोगों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी।- नितिन कादयान, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें