फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ऊंचागांव के जोहड़ से हटाया गया अतिक्रमण, बनाया जाएगा अमृत सरोवर

विज्ञापन
विज्ञापन
जोहड़ की चहारदीवारी पर बनी मकानों की दीवाराें को तोड़ा गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। ऊंचागांव स्थित जोहड़ से नगर निगम ने शुक्रवार को अतिक्रमण हटाया। इस दौरान जोहड़ की चहारदीवारी पर बनी मकानों की दीवारों को तोड़ा गया। जिसमें करीब 12 से 13 मकान शामिल थे। इस जोहड़ को अब अमृत सरोवर बनाया जा रहा है। इस काम में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटा दिया गया। अब तेजी से कार्य को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम ने जिले के 24 से अधिक तालाबों को पुनर्जीवित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। निगम ने इन तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह परियोजना शहर के लगातार गिरते भूजल स्तर को रोकने में सहायक होने के साथ हर साल मानसून में होने वाले जलभराव को भी काफी हद तक नियंत्रित कर सकती है। नगर निगम की ओर से 24 से अधिक तालाबों की सूरत बदलने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसमें ऊंचागांव का जोहड़ भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें