फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गाजीपुर में बिजली संकट से लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी में करना पड़ रहा है परेशानी का सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। गाजीपुर क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई घंटों तक बिजली गुल रहने के कारण निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच छोटे बच्चों और बुजुर्गों की स्थिति सबसे अधिक खराब है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन के साथ-साथ रात में भी बार-बार बिजली कटने से आराम करना मुश्किल हो गया है। क्षेत्र में रोजाना कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। रात के समय लगने वाले लगातार कटों के कारण लोग गर्मी और उमस में सोने को मजबूर हैं। बिजली न होने से घरों में लगे पंखे, कूलर और अन्य जरूरी उपकरण बंद पड़े रहते हैं, जिससे परेशानी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन



निवासी मनोहर और ओमवती का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद बिजली आपूर्ति व्यवस्था में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिला है।
विज्ञापन




क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग से जल्द समस्या का समाधान करने और नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो उन्हें और अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।


निवासियों से बातचीत


बिजली संकट का असर पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ रहा है। मोटर नहीं चल पाने के कारण हमें पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। - अमित, गाजीपुर

-

सुबह और शाम के समय पानी भरने के लिए हमें अतिरिक्त इंतजार करना पड़ता है। इससे घरेलू कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। - नेहा, गाजीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें