कैमरुन देश से गाय और भैंस के सींग से बनी कुर्सी लेकर पहुंचे वैलेनटिन सैम्युल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड मेले में कैमरुन देश से पहुंचे वैलेनटिन सैम्युल डजोको एक अद्भुत कुर्सी अपने साथ लाए हैं। जोकि दिखने में बेहद अलग है। लोग रुक- रुक कर उसे देख रहे हैं और उसके बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल कुर्सी गाय और भैंस के सींग से बनाई गई है।
सूरजकुंड मेले में लोग अलग- अलग राज्य और देश से पहुंचे हैं और अपने साथ बेहतरीन चीज लेकर आए हैं। वैलेनटिन सैम्युल डजोको अपने साथ गाय और भैंस के सींग से बनी कुर्सी लाए हैं जिसको बनाने में उन्हें लगभग दो महीने लगे हैं। जिसकी कीमत 1,20,000 है। वैलेनटिन सैम्युल डजोको ने यह कुर्सी खुद गाय और भैंस के सींग को घिसकर बनाई है। यह हस्तशिल्पी कला देखने में काफी अद्भुत और बेहतरीन लग रही है। वैलेनटिन सैम्युल ने इस शाही कुर्सी को द डजोको आर्ट नाम दिया है। मेले में लोगों को कुर्सी बेहद पसंद आ रही है।