फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान : तकनीकी तो कहीं वैक्सीन का टोटा

विज्ञापन
People are facing difficulties in vaccination campaign
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना से बचाव के लिए जारी टीकाकरण अभियान में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहीं टीके की खेप नहीं पहुंची है तो कहीं पोर्टल के जरिए लोगों तक गलत सूचना प्रसारित की जा रही है। कई लोगों को बिना वैक्सीनेशन किए ही टीकाकरण की सफलता की बधाई मिल रही है। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आ रही कि समस्या कहां हैं, वहीं विभाग लगातार व्यवस्था दुरुस्त होने के दावे कर रहा है।
विज्ञापन

कोविन पोर्टल पर पंजीकरण के बाद लोगों के पास टीकाकरण होने के संदेश पहुंच रहे हैं। वहीं, लोगों का दावा है कि उन्होंने टीकाकरण कराया ही नहीं। सेक्टर-8 निवासी महिपाल, संजय कालोनी निवासी रमेश और कई लोगों के साथ ऐसी समस्या आई। लोगों का आरोप है कि जब उन्होंने टीकाकरण कराया ही नहीं तो उनके नंबर पर मैसेज कैसे आ सकते हैं। उधर इन सभी ने कोविन पोर्टल टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जरूर कराया था।
सेक्टर-8 निवासी महिपाल ने बताया कि उन्होंने शनिवार को पत्नी संग ऑनलाइन टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराया। उन्हें मोबाइल मैसेज से संदेश मिला कि सेक्टर-8 स्थित ईएसआईसी अस्पताल में उन्होंने टीका लगवाया लिया है। यह जानकारी उन्हें दोपहर 12 बजे मिली जबकि टीकाकरण के लिए दोपहर 3 बजे का समय निर्धारित था। वहीं, दोपहर में टीकाकरण केंद्र भी उन्हें बंद मिला। सोमवार को तिगांव स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर भी वैक्सीन नहीं पहुंच पाई। इस कारण यहां टीकाकरण के लिए पहुंचे लोगों को बिना वैक्सीन लगवाए ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि कोविन पोर्टल पर तकनीकी खराबी हो सकती है। सभी को टीका लगाया जाएगा। कोई भी शाम पांच बजे तक किसी भी टीकाकरण केंद्र पर टीकाकरण के लिए जा सकते हैं। किसी भी परेशानी में स्वास्थ्य विभाग को शिकायत दें। जिले में वैक्सीन की कमी नहीं है। पर्याप्त मात्रा में खेप मौजूद है। तिगांव में ऐसा क्यों हुआ इसकी रिपोर्ट ली जाएगी। किसी केंद्र पर तत्काल खेप खत्म थी तो दूसरे केंद्र से उठाई जा सकती थी। लोगों को परेशान करने की कोई भी शिकायत बर्दाश्त नहीं होगी। मामले की जांच कराई जाएगी। तिगांव केंद्र को कोराली केंद्र से खेप लेनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें