बल्लभगढ़ की अनाज मंडी में चली गोली
- फोटो : अमर उजाला
बल्लभगढ़ की अनाज मंडी में सोमवार सुबह करीब छह बजे करीब आधा दर्जन बदमाशों ने एक आढ़ती को गोली मार दी। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ऊंचा गांव निवासी आढ़ती हेम सिंह ने बताया कि वह सुबह करीब छह बजे अनाज मंडी में बैठे हुए थे। तभी करीब आधा दर्जन बदमाश आए और उनपर हमला कर दिया। इसी दौरान अपनी फसल बेचने आया किसान और एक पल्लेदार भी घायल हो गया।
घायल हेम सिंह का कहना है कि उनकी जमीन को लेकर पहले भी हत्या का मामला अदालत में विचाराधीन है। इसी के चलते उन पर यह हमला हुआ है। मामले की सूचना पाकर आदर्शनगर थाना पुलिस मौके पर पंहुची और जांच में जुट गई है।