फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 200 रुपये की बढ़ोतरी से पेंशनधारकों के चेहरे खिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल पर राशि जमा होने के आने लगे हैं संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



तिगांव। हरियाणा सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत पेंशन में 200 रुपये की बढ़ोतरी कर लाखों जरूरतमंदों को राहत दी है। पहले से मिल रहे 3000 रुपये के बाद अब लाभार्थियों के खातों में 200 रुपये पहुंचने लगे हैं। जैसे ही मोबाइल पर राशि जमा होने का संदेश आया, कई घरों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

सरकार का उद्देश्य बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को आर्थिक रूप से संबल देना है, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें। बढ़ी हुई राशि सीधे बैंक खातों में भेजी जा रही है, जिससे पारदर्शिता और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित हो रहा है। महंगाई के इस दौर में 200 रुपये की अतिरिक्त सहायता को लाभार्थी महत्वपूर्ण मान रहे हैं।
विज्ञापन




तिगांव की राधा देवी, जो विधवा होने के साथ-साथ दिव्यांग भी हैं, ने बताया कि यह बढ़ोतरी उनके लिए दोहरी राहत लेकर आई है। “घर का खर्च और दवाइयों का इंतजाम करना आसान नहीं होता। पहले 3000 रुपये मिलते थे, अब 200 रुपये और बढ़ गए हैं।



दिव्यांग दिनेश कुमार का कहना है कि पेंशन उनके लिए आत्मनिर्भरता का आधार है। “हर महीने समय पर पैसा आना ही बड़ी बात है। अब 200 रुपये और जुड़ने से छोटी-छोटी जरूरतें पूरी करने में सहूलियत होगी।



विधुर अनिल कुमार ने बताया की अकेले जीवन में पेंशन ही सहारा है। 200 रुपये की बढ़ोतरी से राशन और बिजली जैसे खर्चों में राहत मिलेगी। यह कदम गरीब और जरूरतमंद वर्ग के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन




बुजुर्ग संता सिंह ने बताया कि उम्र के इस पड़ाव पर नियमित पेंशन ही सबसे बड़ा सहारा है। अतिरिक्त 200 रुपये से दवाइयों और दैनिक खर्च में मदद मिलेगी। सरकार बुजुर्गों का ध्यान रख रही है, यह खुशी की बात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें