फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पेंशनर्स ने किया आंदोलन का एलान, 21 को करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पायुक्त कार्यालय तक मार्च निकालकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला इकाई की बैठक सेक्टर-11 स्थित यूनियन कार्यालय में आयोजित हुई । जिसमें पेंशनर्स की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का एलान किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 21 अप्रैल को पेंशनर्स सेक्टर-12 के ओपन एयर थियेटर में एकत्र होकर जनसभा करेंगे और इसके बाद जिला उपायुक्त कार्यालय तक मार्च निकालकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।

बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान नवल सिंह ने की जबकि संचालन जिला सचिव लज्जाराम ने किया। राज्य उपप्रधान यूएम खान विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत दिवंगत साथियों और आपदाओं में जान गंवाने वाले लोगों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।
विज्ञापन


यूएम खान ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर लिए गए निर्णयों के तहत अब जिला स्तर पर आंदोलन तेज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स की समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं, जिनके समाधान के लिए सरकार का ध्यान आकर्षित करना जरूरी है।

बैठक में पेंशन वृद्धि, कम्यूटेशन अवधि घटाने, मुफ्त इलाज और मेडिकल भत्ता बढ़ाने समेत कई मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। साथ ही आठवें वेतन आयोग का लाभ, परिवहन में रियायत और चिकित्सा बिलों के समयबद्ध भुगतान की मांग भी रखी गई।
विज्ञापन


इसके अलावा पैनल अस्पतालों में इलाज से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि अस्पताल प्रबंधन को नोटिस देकर समाधान कराया जाएगा। बैठक में विभिन्न ब्लॉकों से आए पदाधिकारियों और पेंशनर्स ने भाग लिया और आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें