फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रिश्वत लेता पकड़ा गया पेंशन विंग कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-समाज कल्याण विभाग नूंह कार्यालय में विजिलेंस का छापा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। समाज कल्याण विभाग नूंह में गुरुवार को विजिलेंस (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पेंशन विंग में कार्यरत कर्मचारी मुकेश को रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद लघु सचिवालय स्थित अन्य विभागों में भी हड़कंप मच गया।
विज्ञापन




एक महिला ने शिकायत दी थी कि बुढ़ापा पेंशन बनवाने के नाम पर कर्मचारी मुकेश उससे 10 हजार रुपये की मांग कर रहा है। आरोपी को तीन लोगों की बुढ़ापा पेंशन स्वीकृत करनी थी, जिसके एवज में उसने रिश्वत मांगी। शिकायत के आधार पर एसीबी नूंह की टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही कर्मचारी ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया। एसीबी नूंह के इंचार्ज इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि शिकायत की पुष्टि के बाद नियमानुसार ट्रैप लगाया गया था। आरोपी को पूछताछ के लिए टीम अपने साथ ले गई है और उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि आरोपी लंबे समय से यह कृत्य कर रहा था। वह बिना रिश्वत लिए किसी की भी पेंशन जारी नहीं करता था। इससे पहले भी उसके खिलाफ कई शिकायतें हुई हैं। उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है। यदि जांच के दौरान अन्य किसी कर्मचारी या व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से विभाग में अफरा-तफरी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें