फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रतिबंधित मांस के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। एविटी सीआईए स्टाफ पुलिस ने गांव गौहपुर में छापा मारकर संरक्षित पशु के वध के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर 59 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ गौ वंश संरक्षण अधिनियम एवं अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर हकमुद्दीन ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर एविटी स्टाफ की टीम को लेकर गांव गौहपुर में छापा मारा गया। मौके पर एक संरक्षित पशु का वध किया हुआ पाया गया। मौके से प्लास्टिक के कट्टों में 59 किलोग्राम 650 ग्राम प्रतिबंधित मांस मिला। इस मामले में गौहपुर निवासी जाकिर को गिरफ्तार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें