फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नागरिक अस्पताल में मरीजों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंट, टूट-फूट की मरम्मत, शौचालयों की सफाई, खराब पड़े पंखे और लाइटों की रिपेयरिंग व सुधार कार्य किए जा रहे
विज्ञापन


एनक्वास टीम 17 नवंबर को करेगी निरीक्षण, व्यवस्थाओं की होगी जांच





संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल। जिला नागरिक अस्पताल में इन दिनों नवीनीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। अस्पताल परिसर में पेंट, टूट-फूट की मरम्मत, शौचालयों की सफाई, खराब पड़े पंखे और लाइटों की रिपेयरिंग व सुधार कार्य किए जा रहे हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इन कार्यों के पूरा होने से मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
अस्पताल के एसएएमओ डॉ. सुरेश बुरोलिया ने बताया कि अस्पताल के नवीनीकरण कार्य को लेकर ठेकेदारों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। नवीनीकरण कार्य की अंतिम तिथि 19 नवंबर निर्धारित की गई है और संभावना है कि इस तिथि तक सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन


डॉ. बुरोलिया ने बताया कि अस्पताल में स्वच्छता और सुविधा के स्तर को सुधारने के लिए सभी विभाग मिलजुलकर कार्य कर रहे हैं। मरीजों के हित को ध्यान में रखते हुए वार्डों में भी जरूरी मरम्मत और रंगाई-पुताई का कार्य किया जा रहा है ताकि अस्पताल का वातावरण अधिक स्वच्छ और मरीजों के लिए अनुकूल हो सके। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्वास) की टीम आगामी 17 नवंबर को अस्पताल का दौरा करेगी।
विज्ञापन


एनक्वास की टीम अस्पताल की स्वच्छता, व्यवस्थाओं, रिकाॅर्ड और मरीजों की सुविधाओं की जांच करेगी। निरीक्षण के बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर अस्पताल को एनक्वास से प्रमाणित किया जाएगा। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि नवीनीकरण कार्य पूरा होने के बाद जिला अस्पताल नई सूरत में नजर आएगा और मरीजों को पहले से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें