फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आंखों में जलन की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ती धूप और तेज गर्मी के बीच नेत्र रोग विभाग में बढ़ी मरीजों की संख्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बढ़ती धूप और तेज गर्मी के बीच बीके नागरिक अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में इन दिनों आंखों में जलन, लालिमा और चुभन की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। चिकित्सकों ने बताया कि तेज धूप के प्रभाव से होने वाली इस समस्या को फोटोकेराटाइटिस (कॉर्निया में जलन) कहा जाता है। समय पर उपचार न मिलने पर यह समस्या आंखों के लिए अधिक परेशानी का कारण बन सकती है।


नेत्र रोग विभाग में रोजाना ऐसे करीब 10 से 12 मरीज पहुंच रहे हैं जिन्हें धूप में अधिक समय तक रहने के बाद आंखों में जलन, पानी आना और रोशनी से परेशानी जैसी दिक्कतें हो रही हैं। अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे मरीजों का कहना है कि तेज धूप के कारण आंखों में असहजता बढ़ गई है।
विज्ञापन


सेक्टर-3 निवासी रवि दत्ता ने बताया कि पिछले दो दिनों से उनकी आंखों में तेज जलन और लालिमा हो रही थी। धूप में निकलने पर परेशानी और बढ़ जाती थी, जिसके बाद उन्होंने अस्पताल में जांच करवाई। वहीं गांव तिलपत निवासी डॉली ने बताया कि आंखों में लगातार चुभन और पानी आने की समस्या के कारण उन्हें डॉक्टर को दिखाना पड़ा।
विज्ञापन




नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता गोयल ने बताया कि इन दिनों तेज धूप और पराबैंगनी किरणों के कारण फोटोकेराटाइटिस के मामले बढ़ रहे हैं। इसमें कॉर्निया की सतह पर जलन हो जाती है, जिससे आंखों में दर्द, लालिमा और पानी आने की समस्या हो सकती है। उन्होंने सलाह दी कि तेज धूप में बाहर निकलते समय धूप के चश्मे का उपयोग करें, आंखों को बार-बार न रगड़ें और परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें