फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो का किराया बढ़ने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना महामारी के रफ्तार कम होने के बाद ऑटो रिक्शा चालकों ने अपने किराए में बढ़ोतरी कर दी हैं। इससे दैनिक यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोगों को बल्लभगढ़ से फरीदाबाद आने-जाने के लिए दोगुना किराया देना पड़ रहा है। वहीं, ऑटो चालक भी किराया बढ़ाना अपनी मजबूरी बता रहे हैं।
विज्ञापन

ऑटो रिक्शा से सर्वाधिक लोगों की आवाजाही रहती है। लेकिन चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। बल्लभगढ़ से सेक्टर-8 ईएसआई, सर्वोदय अस्पताल और ओल्ड फरीदाबाद जाने के लिए जहां पहले दस रुपये लगते थे, वहीं अब 20 से 30 रुपये कर दिया गया है। साथ ही बाटा चौक तक यही किराया लिया जा रहा है। वहीं, जिले के अंदर कहीं भी जाने के लिए दो गुना किराया देना पड़ रहा हैं।
वर्जन-
बल्लभगढ़ से नीलम चौक तक ऑफिस जाता हूं और शाम को फरीदाबाद से लौटकर आता हूं। चार माह पहले 20 रुपये लगता था, लेकिन अब 40 से 50 रुपये देने पड़ते है। - सोनू, यात्री
विज्ञापन

पहले ऑटो में तय रुपये लगते थे, लेकिन अब वह 20 से कम किराया नहीं लेते है। महंगाई में किराया बढ़ने से मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। - राजवीर, यात्री
पहले ऑटो की सर्विस में 300 रुपये लगते थे, लेकिन अब 500 रुपये लगते हैं, वहीं डीजल के दाम भी बढ़ गए हैं। ऐसी स्थिति में किराया बढ़ाना भी मजबूरी बना गया है। - संतोष कुमार, ऑटो चालक
लॉकडाउन में ऑटो में प्रशासन ने दो सवारियां बैठाने की अनुमित दी थी। चालकों को काफी नुकसान हुआ था। उसी समय यूनियन की ओर से किराया बढ़ाने का फैसला लिया गया था। केवल लंबे रूट वाले यात्रियों से पहले से अधिक किराया लिया जा रहा हैं। बाकी यात्रियों से वही किराया लिया जा रहा है। - वासुदेव अहरिया, हरियाणा ऑटो यूनियन प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें