फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: उल्टी दिशा में दौड़ रहीं रोडवेज बसों से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बसों के उल्टी दिशा में प्रवेश करने से लगता है जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ से पलवल जाने वाली रोडवेज बसों के चालकों की मनमर्जी यात्रियों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। आरोप है कि निर्धारित मुख्य मार्ग से पलवल बस स्टैंड चौराहे के रास्ते जाने के बजाय कई बस चालक अलावल चौक से उल्टी दिशा में वाहन मोड़ देते हैं।
विज्ञापन

इससे न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि रोजाना सफर करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अलावल चौक से सर्विस रोड पर एक तरफ बाजार लगा रहता है और दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में बसों के उल्टी दिशा में प्रवेश करने से जाम की स्थिति बन जाती है। बड़े वाहन फंस जाने से छोटे वाहन चालकों को भी निकलने में परेशानी होती है। नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों का कहना है कि सुबह और शाम के समय यह समस्या और गंभीर हो जाती है। जाम में बसों के फंसने से उन्हें अपने कार्यस्थल और गंतव्य तक पहुंचने में देरी होती है। स्थानीय नागरिकों ने परिवहन विभाग और प्रशासन से मांग की है कि निर्धारित मार्ग का सख्ती से पालन कराया जाए और नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों पर कार्रवाई की जाए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके और यातायात व्यवस्था सुचारु रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें