फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सूरजकुंड दिवाली मेले में आधी हुई पार्किंग फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक 20 और कार 50 रुपये में होगी पार्क, पर्यटकों को मिलेगी राहत
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। तृतीय सूरजकुंड दिवाली मेले में आने वाले पर्यटकों के लिए इस बार पार्किंग शुल्क आधा कर दिया गया है। पर्यटन विभाग ने बाइक की पार्किंग के लिए 20 रुपये और कार के लिए 50 रुपये शुल्क निर्धारित किया है। पिछले वर्ष मेले में बाइक पार्क करने के लिए 50 रुपये और कार के लिए 100 रुपये देने पड़ते थे। 23 से 26 अक्तूबर तक मेला लगेगा।
पर्यटकों को राहत देने और मेले में अधिक संख्या में लोगों को आकर्षित करने के उद्देश्य से पार्किंग शुल्क में कमी की गई है। इसके लिए पर्यटन विभाग की ओर से टेंडर भी आमंत्रित किया गया है। 23 से 26 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले मेले की थीम विकसित भारत और लोकल फॉर वोकल रखी गई है। मेले में देश के अलग-अलग राज्यों की संस्कृति, परंपराओं और दिवाली से संबंधित वस्तुओं को प्रदर्शित किया जाएगा। स्टॉल आवंटन में स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता देने की तैयारी है। पिछले वर्ष उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के विभिन्न जिलों के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने स्टॉल लगाए थे। इस बार मध्य प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के समूहों को भी शामिल करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


200 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

मेले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से 200 सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके लिए भी टेंडर आमंत्रित किया गया है। आवश्यकता के अनुसार कैमरों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। सीसीटीवी के माध्यम से मेला परिसर में आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। साथ ही रात के समय स्टॉल संचालकों के सामान की सुरक्षा में भी इन कैमरों से मदद मिलेगी। मेले से पहले परिसर को आकर्षक रूप देने के लिए रंगाई-पुताई, सजावट और होर्डिंग-बैनर लगाने का काम भी किया जाएगा। इन कार्यों के लिए विभाग की ओर से टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। वहीं, स्टॉल बुकिंग के लिए सोमवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। नोडल अधिकारी हरविंदर सिंह यादव ने बताया कि पर्यटकों को राहत देने के लिए इस बार पार्किंग शुल्क कम किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें