फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर फरीदाबाद में भी टाउन पार्क की तर्ज पर बनेगा पार्क: विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। विधायक राजेश नागर ने मंगलवार को गांव बडौली का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव में पौधरोपण किया। स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि गांव में एक सरकारी ट्यूबवेल था, जिसे कुछ समय पहले अधिकारी खराब बताकर निकालकर ले गए थे। आज तक ठीक कराकर लगाया नहीं। जिससे गांव में पानी की किल्लत हो रही है। इस पर विधायक ने मौके पर ही एक्सईएन को फोन कर एक सप्ताह के अंदर नया ट्यूबवेल लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान लोगों ने कहा कि उन्हें एक बड़े पार्क की यहां जरूरत महसूस होती है। जिस पर विधायक ने कहा कि जल्द ही ग्रेटर फरीदाबाद में टाउन पार्क की तर्ज पर एक बड़ा पार्क बनाया जाएगा।
विज्ञापन

नागर ने कहा कि ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र में बहुमंजिला इमारतों, हाउसिंग सेक्टर और कॉलोनाइजेशन के कारण बड़ी संख्या में लोग बस चुके हैं। उनकी सुविधा के लिए हम हर स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। इस काम में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आशीर्वाद मिल रहा है। इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने गांव के युवाओं के साथ मिलकर पौधरोपण किया और उन्हें पालने की जिम्मेदारी भी सौंपी। इस अवसर पर सूरजपाल, लाला, संजय, महीपाल, कैलाश मास्टर, जयवीर खलीफा, सत्तू, जीवनलाल, हरी, मस्तू, महेंद्र, समी, कपिल, रवि, विनोद, विजय, धर्मी, हरनाम, धनराज, अशोक, दीपक, सुनील, गुल्लू, जीते, बिल्लू, जगपाल, राहुल, मनोज, राजेंद्र, मोहित व नीरू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें