फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-76 के वी ब्लॉक में खुला पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-76 के वी ब्लॉक में वर्षों से पार्क की सुविधा का इंतजार कर रहे बच्चों और उनके अभिभावकों को अब राहत मिली है। एक अक्तूबर से पार्क को बच्चों के लिए खोल दिया गया है। पार्क में बच्चों के लिए झूले और अन्य लोगों के लिए ओपन जिम की मशीनें लगाई गई हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार, इससे पहले आसपास के क्षेत्र में बच्चों के लिए झूलों वाला कोई पार्क नहीं था। ऐसे में बच्चों को खेलने के लिए दूर जाना पड़ता था। पार्क शुरू होने के बाद सुबह और शाम के समय बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी यहां पहुंच रहे हैं। वहीं, ओपन जिम की सुविधा का लाभ युवा और बुजुर्ग भी उठा रहे हैं। पार्क को विकसित करने में विधायक राजेश नागर के सहयोग के साथ बीपीटीपी की ओर से पार्क के लिए जगह उपलब्ध कराने में सहयोग मिला। आरडब्ल्यूए की टीम ने भी पार्क को शुरू कराने के लिए कई महीनों तक प्रयास किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें