फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-18 के पार्क की हालत जर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्क के आसपास पर्याप्त रोशनी नहीं होने का फायदा असामाजिक तत्व उठाते हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-18 स्थित पार्क की हालत लंबे समय से जर्जर बनी हुई है। पार्क में साफ-सफाई और रखरखाव की कमी के साथ स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी नहीं है। रात होते ही पार्क और इसके आसपास के रास्तों पर अंधेरा छा जाता है। इससे महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी होती है।

स्थानीय निवासी सुशीला ने बताया कि रात्रि में सुरक्षा को लेकर डर बना रहता है। बाजार जाने में भी डर लगता है। निवासियों के अनुसार पार्क के आसपास पर्याप्त रोशनी नहीं होने का फायदा असामाजिक तत्व उठाते हैं। आरोप है कि देर शाम और रात के समय कुछ लोग पार्क में बैठकर नशा करते हैं। इसके कारण महिलाओं और बुजुर्गों को यहां से गुजरने में परेशानी होती है। बाजार जाने वाली महिलाओं का कहना है कि रात के समय अंधेरे के कारण अकेले निकलना मुश्किल हो जाता है। उन्हें किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी महावीर और प्रेमलता का कहना है कि पार्क में नियमित रखरखाव नहीं होने से इसकी स्थिति खराब होती जा रही है। पार्क में आने-जाने वाले लोगों की संख्या भी अंधेरे के कारण कम हो गई है। शाम के बाद बच्चों और महिलाओं को पार्क की ओर जाने से परिजन रोकते हैं।
विज्ञापन


निवासियों ने संबंधित विभाग से पार्क में जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइट लगाने, साफ-सफाई और रखरखाव की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। साथ ही रात के समय असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की गई है। लोगों का कहना है कि पर्याप्त रोशनी और नियमित पुलिस गश्त से सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी और उन्हें राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें