फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दाखिले के लिए अभिभावकों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यापकों ने घर-घर जाकर राजकीय विद्यालय में दाखिला कराने के लिए प्रेरित किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राजकीय प्राथमिक पाठशाला एतमादपुर के अध्यापकों द्वारा सोमवार को विद्यालय में दाखिला बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान अध्यापकों ने एतमादपुर गांव की बस्ती में जाकर अभिभावकों को बच्चों का दाखिला राजकीय विद्यालय में कराने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा मुख्य अध्यापक चतरसिंह के नेतृत्व में एक रैली का आयोजन किया। इस रैली में विद्यालय के अध्यापकों सहित करीब 200 बच्चे भी शामिल हुए। मुख्य अध्यापक चतरसिंह ने बताया कि इस जागरूकता अभियान में अभिभावकों को राजकीय विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई, ताकि उनमें दाखिले के लिए रुचि पैदा हो सके।
विज्ञापन


एक अप्रैल को मेगा पीटीएम का आयोजन

चतरसिंह ने बताया कि जागरूकता अभियान में अभिभावकों को एक अप्रैल को होने वाली अभिभावक शिक्षक बैठक के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि अधिक अधिक से अभिभावकों को इस बैठक में आने की अपील की गई है। ताकि वे अपने बच्चों की कमजोरी और बेहतरी के बारे में बातचीत कर सकें।
विज्ञापन


चतरसिंह ने बताया कि विद्यालय 36 सेक्शन हैं। हर सेक्शन से परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और बेहतर तरीके से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित होंगे। इस जागरूकता अभियान में मंजू बवाना, ज्ञान प्रकाश, दीपक कुमार, मीना कुमारी सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें