फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फिल्म के ऑडिशन में 115 कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑडिशन मान प्रोडक्शन एवं ग्लोबल फ्रेम आर्ट के बैनर तले आयोजित किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। भोजपुरी फिल्म मोहब्बत कबो मिट ना पाई के निर्माण के लिए कलाकारों के चयन के लिए ऑडिशन का आयोजन किया गया। इस दौरान फरीदाबाद व एनसीआर क्षेत्र के लगभग 115 कलाकारों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। यह ऑडिशन मान प्रोडक्शन एवं ग्लोबल फ्रेम आर्ट के बैनर तले आयोजित किया गया।

निर्देशक रवि पटेल और मुख्य नायक अशोक डी स्टार ने बताया कि फिल्म में फरीदाबाद व एनसीआर के उभरते कलाकारों को विशेष अवसर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है, ताकि नए कलाकारों को आगे बढ़ने का मौका मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




फिल्म की शूटिंग 1 अप्रैल से फरीदाबाद और एनसीआर के विभिन्न स्थानों पर शुरू की जाएगी। आयोजकों को विश्वास है कि यह फिल्म दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाएगी और क्षेत्रीय कलाकारों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। ऑडिशन प्रक्रिया में मनधीर सिंह मान, रमाकांत तिवारी, निर्माता माया देवी, निर्देशक रवि पटेल, लेखक सत्यपाल बलियावी, कास्टिंग डायरेक्टर संजीव सांवरिया, मुख्य नायक अशोक डी स्टार, पीआरओ विजय दहिया, मैनेजर रामनिवास वर्मा, डीओपी नरेश शाह, डॉ. विंध्या गुप्ता सहित कई अन्य सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें