फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिना सत्यापन खिलाड़ियों को खिलाने के लिए अभिभावकों बना रहे दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में इस समय स्कूल गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। कई अभिभावक दस्तावेजों के सत्यापन की समयसीमा समाप्त होने के बाद भी अपने बच्चों को प्रतियोगिताओं में शामिल कराने के लिए अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं और विभिन्न स्तरों पर सिफारिशें करवा रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एसजीएफआई में भाग लेने से पहले प्रत्येक खिलाड़ी के दस्तावेजों का सत्यापन अनिवार्य होता है। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से पहले 4 जुलाई तक का समय निर्धारित किया गया था। इसके बाद समयसीमा को बढ़ाकर 20 जुलाई कर दिया गया। इसके बावजूद कई खिलाड़ियों ने अपने दस्तावेजों का सत्यापन नहीं कराया। अधिकारियों का कहना है कि बिना दस्तावेज सत्यापन के किसी भी खिलाड़ी को प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जा सकती। अधिकारियों का कहना है कि अब कुछ अभिभावक अपने बच्चों को प्रतियोगिताओं में शामिल कराने के लिए कार्यालयों में पहुंचकर दबाव बना रहे हैं और सिफारिशों का सहारा ले रहे हैं। खेल शिक्षा अधिकारियों ने सभी अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें और प्रतियोगिताओं के दौरान अनुशासन एवं व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें