फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एसजीएफआई एथलेटिक्स में पाखी और मुक्ता ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
दौड़ प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण पदक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में आयोजित जिला स्तरीय एसजीएफआई खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को अंडर-14 बालिका वर्ग की 100 मीटर और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


100 मीटर दौड़ में पाखी भाटी ने सबसे तेज दौड़ लगाते हुए पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने यह दूरी 13.96 सेकंड में पूरी की। वहीं रक्षिता 14.05 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। संध्या ने 14.21 सेकंड का समय लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। नंदिका 14.38 सेकंड के समय के साथ चौथे स्थान पर रहीं। इसके बाद 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस प्रतियोगिता में मुक्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने दौड़ पूरी करने में 1.1 मिनट का समय लिया। ताप्स्या ने 1.11 मिनट के समय के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं नव्या 1.12 मिनट के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के बाद विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें