ओल्ड पेंशन का लोगो जरूर लगा लें..
बिजली विभाग के कर्मचारियों ने भी उठाया पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पुरानी पेंशन शुरू करने की मांग सभी विभागों के कर्मचारी कर रहे हैं। बिजली निगम के कर्मचारियों ने भी पुरानी पेंशन बहाली की मांग का समर्थन करते हुए सरकार से जल्द लागू करने को कहा है। बिजली निगम के कर्मचारियों का कहना हैं कि यह कर्मचारियों का अधिकार है। 37 साल नौकरी करने के बाद कर्मचारी पेंशन राशि पर निर्भर रहता है। ऐसे में पुरानी पेंशन बंद कर नई पेंशन लागू करना कर्मचारियों के साथ अन्याय है।
-
क्या है पुरानी पेंशन योजना
ओपीएस यानी पुरानी पेंशन स्कीम के तहत सेवानिवृत्ति के समय कर्मचारी के बेसिक वेतन की 50 फीसदी पेंशन होती है। इसमें जनरल प्रोविडेंट फंड (जीपीएफ) का प्रावधान होता है। इसमें 20 लाख रुपये तक ग्रेच्युटी की रकम शामिल है। इसके साथ साथ किसी भी सेवानिवृत्त कर्मचारी की मौत होने पर पत्नी को पेंशन मिलती है। जबकि, नई पेंशन योजना के तहत छह महीने बाद महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का प्रावधान नहीं है। सेवानिवृत्ति के बाद निश्चित पेंशन की गारंटी नहीं है। यह टैक्स कटौती के तहत भी आता है। सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन पाने के लिए आपको 40 फीसदी एनपीएस का हिस्सा एन्युटी में निवेश करना होगा।
बातचीत-
पेंशन पेंशन कर्मचारियों के लिए बेहद जरूरी है। कर्मचारियों को यह मिलनी चाहिए। सरकार नई पेंशन लागू न करें तथा पुरानी पेंशन को ही कर्मचारियों के लिए बहाल करें। बुढ़ापे में पेंशन ही कर्मचारियों के लिए काम आती है। सरकार कर्मचारियों का विरोध न लें।
- लेखराज चौधरी, यूनिट सचिव ओल्ड फरीदाबाद एचएसईबी
बुढ़ापे में पेंशन राशि काम आती है। उस समय किसी के आगे पैसों के लिए नहीं देखना पड़ता। पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है। सरकार पुरानी पेंशन योजना को लागू करें। ऐसा न करने पर कर्मचारियों की नाराजगी सरकार को झेलनी पड़ेगी।
- रविदत्त शर्मा, सचिव ग्रेट फरीदाबाद बिजली वितरण निगम
-
कर्मचारियों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर काफी समय से आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन सरकार सुनवाई नहीं कर रही है। पेंशन राशि पाना अधिकार है। इसके लिए सरकार ध्यान दें तथा नई पेंशन स्कीम को लागू न कर पुरानी पेंशन को ही बहाल करें।
-मदन गोपाल, प्रधान बल्लभगढ़ यूनियन
60 साल की आयु के बाद कर्मचारियों को हर महीने पेंशन का इंतजार रहता है, लेकिन सरकार ने पुरानी पेंशन को बंद कर कर्मचारियों के सपने को तोड़ने का काम किया है। सरकार पुरानी पेंशन को फिर से बहाल करे तथा नई पेंशन स्कीम को बंद करें।
- सुरेंद्र, सचिव बल्लभगढ़