फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पंचकुला जोन के चीफ कमिश्नर ने किया सीजीएसटी कार्यालय का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। एनआईटी 4 स्थित केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर आयुक्तालय (सीजीएसटी) में सोमवार से शुरू हुए वार्षिक निरीक्षण का शुक्रवार को समापन हो गया। निरीक्षण के आखिरी दिन पंचकुला जोन के चीफ कमिश्नर नवीन कुमार जैन ने खुद जिले के सीजीएसटी कार्यालय पहुंचकर सभी विभागों का निरीक्षण किया। इनमें उन्होंने किस तरह से कार्य चल रहा है, कार्य के दौरान किसी अधिकारी को कोई समस्या तो नहीं है। इन सभी चीजों को देखा।

साथ ही क्या बेहतर किया जा सकता है। किस तरह से लोगों को टैक्स समय पर भरने के लिए जागरूक किया जा सकता है, इन सभी चीजों को लेकर चर्चा की। जीएसटी अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष होने वाले इस निरीक्षण में पंचकुला से आए जोनल अधिकारियों ने कई सारी चीजों का निरीक्षण के दौरान आकलन किया और आगामी महीनों में कैसे अधिक से अधिक टैक्स जीएसटी के माध्यम से राजस्व विभाग के खाते में पहुंचाया जाए इसको लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पिछले दो माह में जिले से जीएसटी संग्रह चार सौ करोड़ के पार ही रहा है। इस चर्चा के दौरान फरीदाबाद सीजीएसटी कार्यालय के अलग-अलग विभागों के कई सहायक आयुक्त, अधीक्षक और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें