फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पंचायती राज इंजीनियर्स एसोसिएशन 7 से करेगी हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। पंचायती राज इंजीनियर्स एसोसिएशन ने पंचायती राज इंजीनियरिंग विंग के प्रस्तावित युक्तिकरण और पुनर्गठन के विरोध में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन ने मंत्री से प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने की मांग की। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। एसोसिएशन ने 7 सितंबर को पेन डाउन स्ट्राइक और 8 से 10 सितंबर तक जिला मुख्यालयों पर राज्यव्यापी सांकेतिक हड़ताल का एलान किया है। मांगें नहीं मानी गईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एसडीओ विक्की ने कहा कि प्रस्तावित पुनर्गठन से इंजीनियरिंग विंग की तकनीकी कमांड, गुणवत्ता नियंत्रण, जवाबदेही और विकास कार्यों के प्रभावी निष्पादन पर प्रतिकूल असर पडे़गा। इस दौरान वरिष्ठ महासचिव जेई अजय पिलवान, जेई अनिल, जेई हसीन, लक्ष्मण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें