फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की यादों को संजोए हुए है पलवल : गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की पलवल इकाई द्वारा नेता जी की जयंती मनाई गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की पलवल इकाई द्वारा मंगलवार को नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। मंडल कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण गर्ग मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया गया। इसकी अध्यक्षता इकाई के प्रधान विनोद जैन ने की।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण गर्ग ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडिसा के कटक शहर में हुआ था। बोस का भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में अहम योगदान रहा। उन्होंने कहा कि पलवल शहर भी नेता जी की यादों को संजोए हुए है। गांधी सेवा आश्रम के शुभारंभ पर जब नेता जी सुभाष चंद्र बोस के कदम पलवल में पड़े तो शहर के व्यापारियों ने बाजारों में कपड़े के धान बिछा दिए थे। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश वर्मा ने बताया कि नेता जी सुभाष ने आजाद हिंद फौज का गठन किया था। चार जुलाई 1944 को उन्होंने वर्मा पहुंच कर ''''तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा'''' का नारा लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सतीश सिंगला, सुरेश गुप्ता, जयपाल, दीपक कुमार, राहुल शर्मा, अमित कुमार, आकाश गुप्ता, संदीप कुमार, यशपाल, विनोद शर्मा, विकास गर्ग, गुलशन, मनोज कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें