फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्ला से बसंतपुर सड़क की दोबारा होगी पैमाइश : राजेश नागर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मांग पर मंत्री ने संयुक्त आयुक्त को दिए निर्देश
विज्ञापन

राशन डिपो संचालकों की समस्या का समाधान भी निकालने का दिया आश्वासन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। मंत्री राजेश नागर ने अपने निवास पर खुले दरबार में लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही निवारण करने का प्रयास किया। इस अवसर पर पहुंचे पल्ला सेहतपुर क्षेत्र के लोगों ने आवेदन दिया कि पल्ला से बसंतपुर वाया सेहतपुर के लिए बनाइ जा रही सड़क की पैमाइश ठीक नहीं की गई है, जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस पर जिस पर मंत्री राजेश नागर ने नगर निगम के संयुक्त आयुक्त को फोन कर सड़क की पैमाइश दोबारा करने का निर्देश दिया।

राजेश नगर ने स्पष्ट कहा कि स्थानीय नागरिकों को संतुष्ट करें जिससे कि उनके मन की आशंका को दूर किया जा सके और विकास कार्य भी गति से पूरा हो। इसके लिए पैमाइश का काम जल्द से जल्द पूरा करके बताएं।
विज्ञापन


इसी प्रकार राशन डिपो संचालकों ने भी मंत्री राजेश नागर से मुलाकात की और उनका कमीशन मिलने में हो रही देरी की शिकायत दी। डिपो संचालकों ने कहा कि समय पर कमीशन न मिलने से उन्हें अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने मंत्री के आदेश पर नियुक्त अधिकारी की कार्यप्रणाली पर भी असंतोष जताया, जिसे सभी डिपो के मासिक भंडारण की रिपोर्ट तैयार करने के लिए नियुक्त किया गया है। मंत्री राजेश नागर ने डिपो संचालकों से कहा कि वह चंडीगढ़ आ जाएं जहां विभाग के सभी अधिकारियों को बुलाकर आपकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें