फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सीबीएसई नॉर्थ जोन वॉलीबॉल में एचसीपीएस की बेटियों का जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले को दिलाया पहला स्वर्ण पदक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-75 स्थित होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल (एचसीपीएस) की अंडर-17 बालिका वॉलीबॉल टीम ने सीबीएसई नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। इस क्लस्टर वॉलीबॉल चैंपियनशिप में टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में एचसीपीएस की खिलाड़ियों ने कई मजबूत टीमों को मात देकर फाइनल मुकाबले में अपनी श्रेष्ठता साबित की। खिलाड़ियों के अनुशासन, मेहनत और बेहतर तालमेल की बदौलत टीम ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। खास बात यह है कि सीबीएसई नॉर्थ जोन दो क्लस्टर 14 वॉलीबॉल चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाला फरीदाबाद का यह पहला विद्यालय बन गया है। इस जीत के साथ ही एचसीपीएस की टीम ने सीबीएसई राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भी अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम की इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत के साथ-साथ कोच राहुल के मार्गदर्शन, रणनीति और निरंतर प्रशिक्षण को दिया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन ने विजेता टीम और कोच को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि स्कूल की खेल परंपरा में महत्वपूर्ण अध्याय है। छात्रों की यह सफलता विद्यालय के लिए गौरव का विषय है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें