फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तिरंगा यात्रा निकालकर शहीदों को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के नेतृत्व में 15 अगस्त की शाम खेड़ी पुल से महाराणा प्रताप चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरे वातावरण को देशभक्ति से भर दिया।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि हरियाणा वीरों और शूरवीरों की भूमि है। यह तिरंगा यात्रा देश की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन है। उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। राष्ट्र प्रथम का संकल्प प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा ने समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में जोड़ते हुए राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी का संदेश दिया। यात्रा में मेयर प्रवीण बत्रा जोशी, भाजपा प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा, जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, अमन गोयल, सचिन ठाकुर सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें