फरीदाबाद। सेक्टर-37 स्थित इस्कॉन मंदिर में प्रभुपाद का तिरोभाव दिवस श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक, पुष्पांजलि और प्रवचन का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों और श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर प्रभुपाद को नमन किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 4:30 बजे मंगल आरती के साथ हुआ। इसके बाद सुबह आठ बजे प्रभुपाद के जीवन, उनकी शिक्षाओं और विश्वभर में कृष्ण भक्ति के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान पर विशेष प्रवचन हुआ। सुबह 10:30 बजे उनका विशेष अभिषेक किया गया। इसके बाद पुष्पांजलि और आरती कर श्रद्धालुओं ने प्रार्थना की। कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। संवाद