फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शिशु रोग विशेषज्ञ की ओपीडी के प्रतीक्षालय में पंखे खराब, बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में बढ़ती गर्मी के साथ शिशु रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में अव्यवस्थाएं मरीजों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं। ओपीडी के प्रतीक्षालय में पिछले कई दिनों से पंखे खराब पड़े हैं, जिससे यहां इंतजार कर रहे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खास बात यह है कि यहां आने वाले अधिकांश मरीज नन्हें बच्चे होते हैं, जिन्हें उनकी माताएं और अन्य अभिभावक अस्पताल लेकर आते हैं।


अस्पताल में प्रतिदिन करीब 250 शिशु मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं। अधिक भीड़ के कारण कई बार अभिभावकों को दो घंटे से भी ज्यादा इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में बिना पंखों के गर्मी में बैठना काफी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


अपने बेटे को बुखार होने पर अस्पताल लाई मनोरमा देवी ने बताया कि छोटे बच्चों को लेकर गर्मी में इंतजार करना बेहद कठिन है। उन्होंने कहा कि हम तो किसी तरह गर्मी सहन कर लेते हैं, लेकिन बच्चे रोने लगते हैं। वहीं अपने नवजात शिशु को तेज सांस की समस्या के चलते डॉक्टर को दिखाने आई प्राची ने बताया कि वह पिछले महीने भी यहां आई थीं, तब भी पंखे खराब थे और अब तक उनकी मरम्मत नहीं कराई गई है।
विज्ञापन


इस संबंध में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास गोयल ने कहा कि मामला संज्ञान में आ गया है और जल्द ही पंखों की मरम्मत कराकर व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें