फरीदाबाद। नीलम बाटा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में हृदय रोगियों के लिए समर्पित पेसमेकर क्लीनिक की शुरुआत की गई है। इस क्लीनिक में पेसमेकर और अन्य इंप्लांटेड कार्डियाक डिवाइसों की नियमित जांच, बैटरी मूल्यांकन, डिवाइस प्रोग्रामिंग, रिदम असेसमेंट तथा विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
क्लीनिक प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे बुधवार तथा चौथे शनिवार को संचालित होगा। विशेषज्ञों के अनुसार पेसमेकर लगवाने के बाद उसकी समय-समय पर जांच बेहद जरूरी होती है, ताकि डिवाइस की कार्यक्षमता, बैटरी की स्थिति और किसी संभावित गड़बड़ी का समय रहते पता लगाया जा सके। क्लीनिक में आधुनिक उपकरणों के माध्यम से मरीजों की विस्तृत जांच की जाएगी। फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल के सीनियर डायरेक्टर कार्डियोलॉजी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि पेसमेकर मरीजों के लिए नियमित फॉलोअप आवश्यक है। वहीं डॉ. कमल गुप्ता और डॉ. अमित मदान ने बताया कि नियमित जांच से बैटरी की स्थिति और हृदय की असामान्य धड़कनों की समय रहते पहचान कर उपचार को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। संवाद