फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 बेड के सभी अस्पतालों में लगाए जाएं ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना की तीसर लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अरावली गोल्फ क्लब में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएमओ ने सभी अधिकारियों को 50 बेड के सभी अस्पतालों में आॉक्सीजन प्लांट लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणदीप सिंह पूनिया ने कहा कि देश अभी कोरोना की दूसरी लहर से उभरा है। फरीदाबाद में हालात पहले से बेहतर हुए है। अब जरूरत है तीसरी लहर से निपटने की। उन्होंने 50 से अधिक बिस्तर वाले सभी अस्पतालों को जल्द से जल्द ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएं। इसके साथ ही सभी कार्यालयों को अपने कर्मचारियों का पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करना होगा। कोविड मरीजों के संबंध में पोर्टलों पर सभी लंबित प्रविष्टियों को पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर में सबसे ज्यादा खतरा बच्चों को है। इसलिए अस्पतालों में बच्चों के मास्क, वेंटिलेटर और आईसीयू बेड बढ़ाए जाएं। आईएमए अध्यक्ष डॉ. पुनीता हसीजा ने सभी से आवाहन किया कि तीसरे लहर से निपटने के लिए तैयार रहें, इसके लिए हमें अभी से तैयारी करनी होगी। इस मौके पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत, आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुरेश अरोड़ा, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गजराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें