फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बोकारो से भी मिली ऑक्सीजन, नहीं है कोई किल्लत’

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने रविवार को कोरोना महामारी को लेकर जिला परामर्श समिति की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि मिलकर महामारी को हराना होगा। जरूरतमंद लोगों को समय पर बिस्तर व ऑक्सीजन जैसी महत्वपूर्ण चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध करवानी हैं। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को मिलकर काम करना होगा। वहीं उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा जिला फरीदाबाद को प्रतिदिन 15 मीट्रिक टन ऑक्सीजन हिस्से में दी गई है। रविवार को बोकारो से 8 मीट्रिक टन ऑक्सीजन प्राप्त हुई है। इसके अलावा 9 मीट्रिक टन ऑक्सीजन हमें हरियाणा सरकार से मिले कोटे से भी प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि हमारे पास ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

बैठक में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक सीमा त्रिखा, विधायक नरेंद्र गुप्ता, विधायक राजेश नागर, विधायक नयनपाल रावत, विधायक नीरज शर्मा, महापौर सुमन बाला, वरिष्ठ उप महापौर देवेंद्र चौधरी सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि हमें सरकारी क्षेत्र में बेड बढ़ाने की आवश्यकता है इसके लिए हम डीआरडीओ के माध्यम से भी कोई आधारभूत ढांचा खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छांयसा में अटल बिहारी वाजपेई के नाम से बन रहे मेडिकल कॉलेज में भी जल्द ही बेड की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कार्य चल रहा है। उन्होंने इस महामारी में मिलकर काम करने का आह्वान किया।
बैठक में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने अपना सुझाव दिया कि सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति लगातार होनी चाहिए। उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने बताया ऑक्सीजन की निगरानी के लिए एसडीएम बल्लभगढ़ के नेतृत्व में एक कमेटी भी बनाई गई है। उन्होंने कहा कि अगले तीन दिन में हम काफी संख्या में ऑक्सीजन बेड की संख्या भी बढ़ा लेंगे। उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों में निगरानी के लिए सीटीएम के अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है । यह कमेटी लगातार अस्पतालों का दौरा कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 11 बजे सुबह डॉक्टरों के राउंड के पश्चात बेड की स्थिति पता लगाती है। बैठक में विधायक नरेंद्र गुप्ता ने सुझाव दिया कि प्रत्येक मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें