फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों को दिए जाएंगे पकड़े गए ऑक्सीजन सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 ने बृहस्पतिवार को सिलिंडर की कालाबाजारी करने के आरोप में एक नेता को गिरफ्तार किया था। आरोपी से 50 सिलिंडर भी बरामद किए गए थे। जब्त किए गए सिलिंडर जरूरतमंद संक्रमितों को मिल सकते हैं। इसके लिए पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाईएस राठौर से बात कर सिलिंडरों की अस्थायी सुपरदारी देने पर चर्चा की।
विज्ञापन

यह सिलिंडर इस्तेमाल होने के बाद दोबारा पुलिस के मालखाने में जमा कर दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को पुलिस ने इंद्रा कॉम्प्लेक्स निवासी बिजेंद्र मावी को 50 सिलिंडरों के साथ काबू किया था। आरोपी तिगांव से विधायक का चुनाव भी लड़ चुका है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि आरोपी से 50 सिलिंडर बरामद हुए हैं। सिलिंडर पकड़े जाने पर मामला दर्ज हो चुका है, इसलिए उन्हें जब्त कर लिया गया। नियम के मुताबिक जब्त किया गया सामान केस संपत्ति होता है। जब तक केस अदालत में चलता है। जब्त किया सामान पुलिस के पास मालखाने में जमा रहता है। इस सामान को अदालत में सबूत के तौर पर पेश किया जाता है। फैसला आ जाने के बाद सामान मालिक को वापस किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस समय जिले में ऑक्सीजन सिलिंडर की भारी किल्लत है। ऐसे में यदि ये सिलिंडर जरूरतमंद लोगों के काम आ सके तो इससे लोगों का फायदा हो सकता है। इसलिए कोशिश की जा रही है कि कोर्ट के आदेश पर सिलिंडर की अस्थायी सुपरदारी पुलिस को दे दी जाए। सिलिंडर की किल्लत खत्म हो जाने के बाद उन्हें वापस मालखाने में जमा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें