फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मोहना में ओवरलोड ट्रक बने ग्रामीणों की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक न सिर्फ यातायात बाधित कर रहे, सुरक्षा के लिए भी बने खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। मोहना और आसपास के गांवों में इन दिनों ओवरलोड ट्रक ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं। सड़कों पर क्षमता से अधिक भरे हुए ये ट्रक न केवल यातायात को बाधित कर रहे हैं, बल्कि लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन ट्रकों के चलते आम रास्तों से निकलना भी मुश्किल हो गया है।
जानकारी के अनुसार, ये ट्रक तुड़ी लेकर ईंट भट्टों की ओर जाते हैं और गांव की संकरी सड़कों से गुजरते हैं। ओवरलोड होने के कारण ट्रकों की ऊंचाई और वजन दोनों अधिक होते हैं, जिससे सड़क पर संतुलन बिगड़ने का खतरा बना रहता है। साथ ही कई बार ये ट्रक बिजली के तारों से टकरा जाते हैं, जिससे तार टूटने की घटनाएं सामने आ रही हैं और ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मोहना निवासी मुकेश अत्री ने बताया कि पिछले करीब दो महीनों से यह समस्या लगातार बनी हुई है। उन्होंने कहा कि ट्रकों की अत्यधिक ऊंचाई के कारण बिजली के तार टूट जाते हैं और हादसों का खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में यह स्थिति और गंभीर हो सकती है। प्रशासन की सख्ती ही इस समस्या का स्थायी समाधान हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें