फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अवैध खनन में इस्तेमाल हो रहे ओवरलोड हाइवा, वाहनों के चलने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन में इस्तेमाल हो रहे ओवरलोड हाइवा वाहनों के चलने से आम आदमी परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी, हथीन। रूपडाका एवं आसपास के गांवों में बड़े पैमाने पर मिट्टी का अवैध खनन का सिलसिला जारी है। अवैध खनन से मिट्टी भरे ओवरलोड हाइवा वाहन एवं ट्रैक्टर यहां से भरकर नूंह की तरफ जा रहे हैं। वाहनों में 60 टन से अधिक मिट्टी उठाकर ले जाई जा रही है। ओवरलोड वाहन तेज गति से गुजरते हैं। जिससे हर समय दुर्घटना का भय बना रहता है। ओवरलोडिंग वाहन चलने से इलाके की सड़कें भी प्रभावित हो रही हैं। समय से पूर्व सड़कें भी टूट रही हैं। इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मलाई निवासी शमीम अहमद ने बताया कि अवैध खनन की मिट्टी ढोने वाहन तेज गति से गुजरते हैं। इस कारण सड़कों से गुजरने वाले वाहन चालकों को हर समय दुर्घटना का भय बना रहता है। रूपडाका मलाई संपर्क सड़क ऐसे ही वाहनों के चलते निर्माण के चार महीने बाद ही टूटने लगी है। सड़क निर्माण कराने वाले हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के कार्यकारी अभियंता अतुल यादव ने रूपडाका मलाई रोड से ओवरलोड वाहनों के चलाने पर प्रतिबंध लगाकर उटावड थाना प्रभारी को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा है। ऐसे वाहनों को अन्य वैकल्पिक रोड से डायवर्ट करने को कहा है। इसके बावजूद ओवर लोड वाहन चलाए जा रहे हैं। उटावड थाना के कार्यकारी प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा ओवरलोड वाहनों की चेकिंग नियमित रूप से की जाती है। संबंधित वाहन चालकों की चेकिंग कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें